Friday, November 12, 2010

नसीबों की स्याही

मैनें तो , 
सारे जहां की रुसवाईयां,
अपने बदन पर,
जोंक की तरहा,
चिपका ली हैं,
दुखों, तकलीफों से,
दोस्ती बना ली है-
तेरे भरोसे,
सामाजिक मर्यादाओं का,
समंन्दर लांघने को,
कारवां के पुल भी बना लिए,
नीड़ सजा लिए-
लेकिन तूने,
क्षण भर संघर्ष की ज्वाला ,
को देख,
उपदेशक की सीढियों से,
फिसल कर,
अपने ब्यान बदल लिए,
और फिर,
मेरे नसीब के होंठ,
शुष्क काले स्याह हो गए,
नसीबों की स्याही सूख गई-
मै हर बरस ,
दीपावली पर ढूंढता हूं,
दीप जला कर,
अपने चांद को।

Thursday, November 11, 2010

स्वर्ग छिन गया

दिल की धड़कन रुक जाए,
तब भी मेरे आंगन में,
मातम की दरी नहीं बिछेगी.-
मेरी आंखों की मुंडेर पर तो,
अब भी तुम्हारी ,
प्रतीक्षा की चिमनी जल रही है-
आसमान पर उठने वाले ,
धुंए की लकीर से,
जो गीत लिखे गए हैं,
वे जेब पर टंगी,
आंखों में धंस कर भी,
किसी स्वर्ण फूल की तरह,
स्वर्ग की बगिया में ,
लहलहा रहे हैं-
आसमान पर,
फैली हुई,
चांदनी के माथे पर,
गोल नन्ही कंवारी बिंदिया,
कितने ही  श्रंगार करती है,
मेरे लिए-
फिर इन्द्रधनुषी रंग,
एक उत्सव की,
छठा बिखेरते हैं-
तब यकायक, 
आसमान पीला होकर,
नई भौर को जन्म देता है,
सूरज की लौ से ,
आंखों से पलकें ,
ह्ट जाती हैं,
तब मेरा स्वर्ग छिन जाता है।


        

Monday, November 8, 2010

केंचुली

मैंने  देखा है,
गिरगिट की तरह
रंग बदलते.
नक़ाब ओढ कर
संग बद्लते,
सांप ही नहीं,
आदमी को भी,
केंचुली बदलते हुए,
फिर भी,
दोनों में,
एक अंतर है, 
इन्सान का, 
केंचुली बदलना, 
किसी मौसम का
 मोहताज़ नहीं,
जहां ताज़ नहीं
वहां आवाज़ नहीं,
न्याय के तराज़ू का
यहां रिवाज़ नहीं-
खुदगर्जी,आपाधापी
और चापलूसी
की लाठी से
जो भैंस ,
हांक कर ले जाएगा,
न्याय का पलड़ा भी,
उधर ही झुक जाएगा।